टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली और हिंदी भाषा में ली शपथ

देहरादून : उत्तराखंड में पांचवी विधानसभा का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है I इस दौरान टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली भाषा में शपथ लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। लेकिन उसके बाद उनको एक बार फिर हिंदी में शपथ लेनी पड़ी I उपाध्याय टिहरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर सदन तक पहुंचे हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी धन सिंह नेगी को हराया है। इससे पहले वह कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके है I 2022 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

Previous articleखाई में गिरा ट्रक, 2 लोगों की मौत 4 घायल
Next articleभाजपा ने छह और उम्मीदवारों के नाम किए घोषित