पालिका डमरु हॉल में बैठकी होली में महिलाओं ने सौहार्दपूर्ण तरीके से खेली होली, विधायक भी रहे मौजूद

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा जिला मंत्री उषा मिश्रा पांडे द्वारा महिलाओं के लिए नगर पालिका डमरु हॉल में बैठकी होली का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने सौहार्दपूर्ण तरीके से होली के गीतों पर प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी एवं उनकी पत्नी सीमा पोरी द्वारा भी सिरकत की गई।

महिलाओं ने होली के गीतों पर झूमते हुए इस दौरान जमकर रंग बिखेरे। एक दूसरे को होली की बधाइयां देती हुई महिलाएं इस दौरान रंगों में सराबोर दिखीं। इस दौरान कार्यक्रम की संयोजक उषा मिश्रा पांडे ने सभी लोगों से सौहार्दपूर्ण होली खेलने की अपील की। इस मौके पर हेमलता भट्ट, सुमनलता ध्यानी, मधु खुगशाल, शांति बिष्ट, संगीता रावत समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Previous articleमंडल मुख्यालय में पारंपरिक विधि विधान के साथ विभिन्न जगहों में मनाया गया होलिका दहन का कार्यक्रम
Next articleजिले भर में होली के पर्व पर रही धूम, कहीं होल्यारों की टोली तो कहीं बैठ की होली से जमे रंग