जिले भर में होली के पर्व पर रही धूम, कहीं होल्यारों की टोली तो कहीं बैठ की होली से जमे रंग

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

होली का पर्व इस साल एक नया उल्लास लेकर आया है। लगातार 3 सालों से कोविड के साए में होली खेलने के बाद इस बार लोगों ने बेफिक्र होकर होली खेलने का मन बना लिया है। होली आने से पूर्व ही जगह-जगह महफिलें सजने लगी हैं। कई गांव से होल्यारों की टोली पौड़ी पहुंचकर सड़कों पर रंग बिखेर रही हैं। तो वहीं महिलाएं बैठकी होली का आयोजन कर इस पर्व को मिलजुल कर उल्लास पूर्वक मना रही हैं।

शहर में कई स्थानों पर बैठकी होली का आयोजन भी किया गया। विकासखंड कल्जीखाल के घंडियाल गांव में महिला मंगल दल द्वारा होली मनाई गई। तो वहीं पौड़ी में भी महिलाओं की टोली ने जहां शहर के मुख्य मार्गों पर निकल होली के गीत गाए। तो वहीं शहर के कई स्थानों पर महिलाओं ने बेड की होली का आयोजन किया।

Previous articleपालिका डमरु हॉल में बैठकी होली में महिलाओं ने सौहार्दपूर्ण तरीके से खेली होली, विधायक भी रहे मौजूद
Next articleखाद्य सुरक्षा प्रशासन पौड़ी की टीम ने श्रीनगर व श्रीकोट मे खाद्य कारोबारियों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के 5 नमूने भेजे जांच के लिए