Uttarakhand News: पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज की 130 नई बसों के संचालन से होगा सफर आसान, बसों के ऑर्डर शुरू

उत्तराखंड के पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम 130 नई बसें खरीद रहा है जिसका संचालन जून माह से शुरू हो जाएग। वहीं परिवहन निगम ने करीब डेढ़ साल पहले पर्वतीय मार्गों पर 130 नई बसों के संचालन के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। जिसके लिए निगम ने टेंडर भी निकाला था। लेकिन उस समय कुछ तकनीकी नियमों के कारण केवल एक ही कंपनी आई थी। जिसके बाद परिवहन निगम ने टेंडर रद्द कर दिया था। फिर परिवहन मुख्यालय ने नियमों में कुछ संशोधन कर नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।

इसी को लेकर परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन एवं तकनीकी दीपक जैन ने बताया कि इसके तहत सिर्फ पर्वतीय मार्गों पर संचालन के लिए ही 130 बसें खरीदी जा रही हैं। वहीं इस टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर जारी किया जा चुका है। इसके बाद जून से इन बसों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इन बसों के संचालन से पर्वतीय मार्गों पर बसों की किल्लत कम हो जाएगी। वहीं इसी को लेकर परिवहन निगम ने कई नए रूट भी चिह्नित किए हैं, जिन पर भविष्य में बस संचालन किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार परिवहन निगम का बस बेड़ा लगातार घट रहा है। जहाँ एक तरफ रोडवेज बसों ने अपनी आयु पूरी कर ली हैं। जिसके बाद निगम उन्हें संचालन से हटा रहा है। हालांकि निगम नई बसें कम खरीद रहा है और निगम अनुबंधित बसों पर फोकस कर रहा है।

Previous articleUttarakhand News: अब 50 वर्ष की उम्र से ज्यादा आयु वाले भी कर सकते हैं प्रधानाचार्य पद के लिए आवेदन, लोक सेवा आयोग ने आदेश किया जारी
Next articleUttarakhand: प्रदेश में मतदान होने के बाद आम जनता को लगा मंहगाई का झटका, बिजली दरें बढ़ी…