Uttarakhand News: कांग्रेस को लगा फिर झटका, चुनाव से पहले इस कांग्रेसी नेता ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखंड में कांग्रेस को आगामी लोक सभा चुनाव से पहले ही लगातार झटके लग रहे है। वहीं फिर से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी का नाम घोषित होते ही उत्तराखंड कांग्रेस में असंतोष के स्वर सामने आने लगे हैं। अब कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भी कांग्रेस पार्टी का साथ  छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि दीपक ने पार्टीनेतृत्व पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दिया है।

जानकारी के अनुसार बता दे कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के लिए दीपक बल्यूटिया और डॉ. गणेश उपाध्याय ने भी दावेदारी पेश की थी। हालांकि राज्य की चुनाव समिति ने इनके नाम की संस्तुति नहीं की है। जबकि इस समय दीपक बल्यूटिया कांग्रेस के अहम पद पर थे। वहीं इससे पहले वह हल्द्वानी नगर निगम व हल्द्वानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जता चुके थे। लेकिन पार्टी ने दीपक को टिकट न देकर नैनीताल सीट पर प्रकाश जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। जिससे अब नाराज होकर दीपक ने पार्टी  छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि दीपक बल्यूटिया ने प्रत्याशी घोषित होने के 10 घंटे के भीतर ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा को भेजा है।

वहीं दीपक बल्यूटिया ने इसके बाद कहा कि वह 35 वर्ष से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। इसके बाद भी केंद्रीय नेतृत्व लगातार उनकी उपेक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस कर रहा हूं, जिसने बहुत मेहनत करी लेकिन उसे कभी भी इम्तिहान में बैठने नहीं दिया गया और प्रतिभा के प्रदर्शन का मौका नहीं दिया।

Previous articleJob Update: उत्तराखंड में योग प्रशिक्षितों की भर्ती के लिए आवेदन डेट आगे बढ़ी, जाने कब तक कर सकते हैं आवेदन
Next articleBig News : पौड़ी SSP की बड़ी कार्यवाई, चौकी इंचार्ज सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड