Sachin tendulkar: सचिन तेंदुलकर ने किया प्रदेश में बने देश के पहले आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले प्लांट का उद्घाटन…

भारत के मशहूर पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर गुरुवार को उत्तराखंड पहुँचे। यहाँ पहुँचकर सचिन तेंदुलकर ने प्रदेश की औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। बताया जा रहा है कि ये प्लांट आधुनिक तकनीकों से लैंस हैं। जिससे आम जन को लाभ मिलेगा। इसके अलावा सचिन ने प्लांट मैनेजमेंट से मुलाकात कर प्लांट के बारे में कई जानकारी भी ली। आपको बता दे कि यह देश का पहला प्लांट है, जहां भावी मॉड्यूल (हेटेरोजंक्शन) टेक्नोलॉजी है।

जानकारी के अनुसार कल गुरुवार को सचिन तेंदुलकर सुबह 11 बजे चार्टर प्लेन से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। जहाँपर सचिन तेंदुलकर का  सोलर प्लांट के मैनेजमेंट द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद वह यह से निकल औद्योगिक नगरी रुद्रपुर के सिडकुल पहुंचे। यहाँ पर उन्होंने सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। बता दे कि यह प्लांट 10 एकड़ में फैला है। जोकि स्वचालित और आधुनिक सोलर मॉड्यूल निर्माण तकनीक से युक्त है। बताया जा रहा है कि 250 मेगावाट की क्षमता के साथ लॉन्च हुआ यह आधुनिक प्लांट को 1 गीगावॉट तक विस्तारित किया जा सकता है। साथ ही पूरी तरह से रोबोटिक ऑटोमेशन क्षमता के साथ यहाँ उच्च गुणवत्ता के मोड्यूल बनाए जाएंगे।

Previous articleBig News : VC MDDA बंशीधर तिवारी ने किया सुपरवाइजर को किया सस्पेंड, जाने इस बड़े एक्शन की वजह
Next articleमहंगाई का झटकाः एक अप्रैल से सफर होगा जाएगा मंहगा, टोल कीमतों में वृद्धि