President’s Uttarakhand visit: उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरे पर रहेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रम में होगी शामिल…

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तराखंड के दौरे पर आने वाली है।अपने दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति 23 अप्रैल यानी आज एम्स, ऋषिकेश व परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहीं, 24 अप्रैल को वह इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में आयोजित दीक्षा समारोह में जाएंगी। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल की वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग की गयी।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर 23 में 24 अप्रैल 2024 को देहरादून आ रही हैं। वहीं राष्ट्रपति 23 अप्रैल को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित चौथे दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वह एमबीबीएस, एमडी व बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी। इसके बाद वह परमार्थ निकेतन भी जाएंगी। वह रात्रि विश्राम के देहरादून राजभवन आएंगी। फिर 24 अप्रैल को वह आइजीएनएफए में होने वाले आइएफएस के 2022-24 के बैच के दीक्षा समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।

Previous articleUK Board Result 2024: इस दिन घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, देखें…
Next articleNational Games: उत्तराखंड में इस साल नहीं होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, जाने वजह…