National Games: उत्तराखंड में इस साल नहीं होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, जाने वजह…

उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा हैं। बताया जा रहा है कि इस राष्ट्रीय खेल का आयोजन अगले साल किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक भारतीय ओलंपिक संघ चाहता है कि इन खेलों में बड़े खिलाड़ी शामिल हों इसके लिए इन खेलों को अगले साल वर्ष 2025 में कराया जाए। इसकी पुष्टि करते हुए विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा ने कहा है कि भारतीय ओलंपिक संघ ने मौखिक रूप से इसकी जानकारी दी है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं पिछले साल नवंबर 2023 में गोवा में आयोजित 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए उत्तराखंड को भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज सौंप चुकी हैं। इस ध्वज को राष्ट्रीय खेल सचिवालय में रखा गया है। गौरतलब इस साल 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक गेम्स होने हैं। इसी को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रीय खेलों को लेकर नियम है कि ये हर दो साल में आयोजित होंगे। जिस साल ओलंपिक या एशियन खेल होंगे उस साल राष्ट्रीय खेल आयोजित नही होगा। लेकिन पिछले कुछ सालों में ये व्यवस्था खराब हो गई है।

हालांकि उम्मीद जताई जा रही थी कि इस साल अक्तूबर के तीसरे सप्ताह से नवंबर के दूसरे सप्ताह के बीच राष्ट्रीय खेल शुरू होंगे। वहीं इसको लेकर विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेलों की तिथि तय करने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ को पत्र लिखा गया है। जिसमें कहा गया कि इसके लिए दो नवंबर की तिथि तय कर दी जाए, लेकिन दो महीने बाद भी भारतीय ओलंपिक संघ से लिखित में कुछ नहीं आया। वहीं अब आईओए की ओर से मौखिक रूप से कहा गया है कि इस साल राष्ट्रीय खेल नहीं होंगे। हालांकि भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से लिखित में कुछ नहीं दिया गया है।

Previous articlePresident’s Uttarakhand visit: उत्तराखंड में दो दिवसीय दौरे पर रहेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इन कार्यक्रम में होगी शामिल…
Next articleराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माँ गंगा की आरती और पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, परमार्थ निकेतन में ऐसे हुआ स्वागत