राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माँ गंगा की आरती और पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद, परमार्थ निकेतन में ऐसे हुआ स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को ऋषिकेश पहुँची। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान द्रोपदी मुर्मू पहले दिन राज्य के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.)के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम गई। राष्ट्रपति का आश्रम परिसर में शंख ध्वनि, पुष्पवर्षा और वेदमंत्रों से स्वागत किया गया। जिसके बाद राष्ट्रापति ने आश्रम परिसर में स्वामी चिदानंद सरस्वती की साधना स्थली में विराजित मां लक्ष्मी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर अपनी श्रद्धा और भक्ति समर्पित की।

वहीं मंगलवार को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , राज्यपाल, आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और ग्लोबल इंटरफेथ वाश एलायंस की अंतरराष्ट्रीय महासचिव साध्वी भगवती सरस्वती के साथ गंगा आरती करने पहुँची । वहीं आरती स्थल पर स्वामी चिदानंद सरस्वती ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हिमालय की हरित भेंट रुद्राक्ष का पौधा, इलायची की माला और हनुमानजी की दिव्य प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि बड़े संयोग की बात है कि आज मैं परमार्थ निकेतन आई हूं। आज हनुमान जयंती, मंगलवार और पूर्णिमा भी है। वहीं गंगा मां का आशीर्वाद है कि मुझे दूसरी बार गंगा आरती में शामिल करने के लिए बुलाया है।

Previous articleNational Games: उत्तराखंड में इस साल नहीं होंगे 38वें राष्ट्रीय खेल, जाने वजह…
Next articleUttarakhand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय वन सेवा के परिवीक्षार्थियों किया सम्मानित…