कल्याणी सम्मान 2023 से दिल्ली में 12 मार्च को सम्मानित होंगी पौड़ी की सुप्रसिद्ध कवित्री डॉ ऋतु सिंह संस्कृति व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर मिला आमंत्रण

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

दिल्ली की कल्याणी सामाजिक संस्था द्वारा पौड़ी के सुप्रसिद्ध कवित्री डॉ ऋतु सिंह को कल्याणी सम्मान 2023 से सम्मानित किया जाएगा। कल्याणी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापिका बबीता नेगी ने बताया कि आगामी 12 मार्च को दिल्ली के गढ़वाल भवन में संस्था की ओर से कल्याणी समान समारोह का आयोजन किया जाएगा। तथा संस्था द्वारा संस्कृति व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कल्याणी सम्मान 2023 से डॉ ऋतु सिंह को नवाजा जाएगा।

डॉ ऋतु सिंह को कल्याणी सम्मान के आमंत्रित किए जाने पर पौड़ी में अन्य कवियों ने खुशी जताई है। उन्होंने इसे गौरव का पल बताया है।

Previous articleट्रेंचिंग ग्राउंड निर्माण को लेकर नगर पालिका पौड़ी को मिली पर्यावरणीय मंजूरी
Next articleवनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान ने ली समीक्षा बैठक