Ipl मेगा ऑक्शन में RCB ने रामनगर के अनुज रावत को 3 करोड़ 40 लाख में खरीदकर किया मालामाल, और Haldwani के आर्यन जुयाल को मुंबई ने खरीदा।

Ipl 2022 के मेगा ऑक्शन में इस बार उत्तराखंड के खिलाडियों का भी बोलबाला रहा। Ipl बोली में रामनगर के रहने वाले अनुज रावत को RCB ने 3 करोड़ 40 लाख रुपये में खरीदा है। अनुज के ऑक्शन के दौरान कई टीमों ने अनुज के लिए बोली लगायी। लेकिन आखिरी में RCB ने सबसे बड़ी बोली लगाकर अनुज को अपनी टीम मे शामिल कर लिया। अनुज रामनगर के रूपपुर गाँव के रहने वाले हैं उनके पिता वीरेंद्र सिंह रावत पेशे से किसान हैं।
अनुज 2012 से दिल्ली टीम से खेल रहे हैं। वो रणजी मैच भी खेल चुके हैं। अनुज को उनके पिता ने 2012 में दिल्ली की एक क्रिकेट एकेडमी में खेल की बारीकियों को समझने के लिए भेजा था। दिल्ली में जिस एकेडमी से वह खेलते हैं वह भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा की है। उन्हीं की देखरेख में दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं। ऐसा नही है कि अनुज पहली बार किसी ipl टीम से खेल रहे हैं, इससे पहले वो राजस्थान रॉयल्स की टीम में थे। अनुज को पिछले साल आईपीएल में सिर्फ दो मैच में खेलने का मौका मिला था। इस बार RCB ने 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस विकेट कीपर बल्लेबाज को 3 करोड़ .40 लाख में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।
वहीं दूसरी तरफ हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए की बोली लगाकर टीम में शामिल किया है। आर्यन जुयाल आईपीएल में शामिल होने वाले हल्द्वानी के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके चयन पर क्रिकेट से जुड़े लोगों व हल्द्वानी के क्रिकेट प्रशंसकों में काफी खुशी हैं। आर्यन 2018 में विश्वकप जीतने वाली अंडर-19 टीम के सदस्य रहे थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय अंडर-19 टीम की कप्तानी भी की। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 3-2 से वनडे सीरीज में हराया।

Previous articleपुलवामा आतंकी हमले को आज हुए तीन साल पूरे, देश ने नम आँखों से किया शहीदों को याद
Next articleभारत सरकार ने 54 लोकप्रिय चीनी एप्स को किया बैन, कहा सुरक्षा के लिए हैं खतरा