CBSE Upadate : 9वीं से लेकर 12वीं तक का सिलेबस हुआ जारी…

अगले महीने यानी एक अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने वाला है। इसी के चलते अब CBSE ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सिलेबस जारी कर दिया है। जिसमें कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक का सिलेबस को अपडेट किया गया है। इसके अनुसार अब कक्षा 9वीं और 10वीं में प्रैक्टिकल का सिलेबस भी शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार CBSE के शिक्षा व्यवस्था में किए गए इस अपडेट व नए तौर तरीके को इसी सत्र यानी 2024-25 से लागू किया जाएगा। बता दें कि पहले CBSC में शैक्षणिक सत्र में प्रैक्टिकल के तौर पर इंटर्नल असेसमेंट होता था वहीं प्रैक्टिकल की कुछ कक्षाएं निश्चित कि गई थी। लेकिन अब इस सत्र से प्रैक्टिकल का भी सिलेबस शामिल किया गया है। इस CBSE के नए सिलेबस में कक्षा 9 व 10 के अंतर्गत पांच अनिवार्य और दो वैकल्पिक विषय होंगे। जबकि कक्षा 11 व 12 में सात अनिवार्य विषय होंगे जिनमें भाषा, गणित, विज्ञान, ह्यूमेनिटीज़, जनरल स्टडीज, स्किल सब्जेक्ट, और स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा जैसे विषय होंगे।

वहीं विद्यार्थी ज्यादा जानकारी के लिए CBSE कि आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbseacademic.nic.in/curriculum_2025.html पर जाकर चेक कर सकते हैं।

वहीं बात करें तो NCERT की तो इसने अपने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 3 व कक्षा 6 के सिलेबस में परिवर्तन के साथ नई पुस्तकें भी जारी करने वाला है। वहीं इसकी अन्य कक्षाओं का सिलेबस पहले जैसा ही कायम रहेगा।

Previous articleCM DHAMI : प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा ही जीतेगी, सीएम धामी ने ये बताया कारण…
Next articleUKPSC Update: प्रदेश में समूह ग की इस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगा अभिलेख सत्यापन…