उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में एक बार फिर भाजपा पूर्ण बहुमत से भाजपा अपनी सरकार बनानी जा रही है। वहीं बात महिला सीट की करें तो इस बार देहरादून जनपद पर पहली बार महिला विधायक बनी है..जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है..क्योंकि अभी तक इतने सालों से देहरादून में कोई भी महिला विधायक नहीं बना था..और इस बार के विधान सभा चुनाव में कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक स्व हरबंश कपूर की पत्नी सविता कपूर ने भारी मतों से जीत हासिल की है..हालांकि उनकी जीत की राह आसान नहीं थी..विरोधियों ने उन्हे हर तरह से हराने की कोशिश की ..लेकिन सविता कपूर ने हार नहीं मानी और जी तोड़ मेहनत और कैंट विधानसभा क्षेत्र की जनता के सहयोग से भारी मतों से जीत हासिल की….सवित कपूर ने अपनी जीत का श्रेय अपनी जनता और कार्यकर्ताओं को दिया। और उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वो हमेशा तत्पर रहेंगी।
राज्य को बनाने में सबसे अधिक संघर्ष महिलाओं का माना जाता है। बड़ी उम्मीदों से बने राज्य की राजधानी में केवल प्रदेश बनने के बाद नहीं बल्कि 1952 से ही एक भी महिला विधायक नहीं बन पाई, लेकिन अब देहरादून बदल रहा है और आने वाले समय में यह एक बड़ा बदलाव लेकर आएगा जी हाँ देहरादून जिले में इस बार के विधानसभा चुनाव में एक नया रिकॉर्ड बना है।
देहरादून जनपद में पहली बार कोई महिला विधायक बनी है। कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक स्वर्गीय हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर ने जीत हासिल की है। इस तरह उन्होंने सियासत में कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है। बता दें, हरबंस कपूर 8 बार विधायक रहे हैं। पिछले साल उनके आकस्मिक देहांत के बाद कैंट सीट रिक्त हो गई थी।अब सविता कपूर ने जनपद की पहली महिला विधायक.बनकर..कई विरोधियों के सपनों को तोड दिया. है.
 
             
	 
	 
		