क्या उत्तराखंड को मिलेगी पहली महिला CM, चर्चा मै शमिल कुछ महिला विधायको के नाम

विधान्सभा चुनव परिनाम आने क बाद से हि राज्य का अगला सीएम कौन होगा? ये सवाल हर कोई पूछ रहा है। कई नामों पर चर्चा चल रही है। लेकिन, पहली बार किसी महिला का नाम भी सामने आया है। ये कोई और नहीं, बल्कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। भाजपा ने उनका टिकट यमकेश्वर से काट दिया था। लेकिन, जब सवाल खड़े हुए तो उनको कोटद्वार से मैदान में उतारा गया।

पूर्व सीएम जनरल बीसी खंडूड़ी की बेटी ऋतु खंडूड़ी का नाम मुख्यमंत्री के लिए चर्चा में है। यह पहली बार हो रहा है जब उत्तराखंड में किसी महिला का नाम सीएम की रेस में इतनी मजबूती से चल रहा है। हालांकि, इससे पहले कांग्रेस में इंदिरा हृदयेश के नाम भी चर्चा होती रहती थी, लेकिन वो कभी सीएम नहीं बन पाई।
शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में महिला कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी के नाम के जमकर नारे लगाए। और साथ ही उन्हें ही अगला सीएम बनाने की मांग की। भाजपा कार्यालय में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता कोटद्वार से निर्वाचित हुई विधायक ऋतु खंडूरी के स्वागत के लिए जमा हुई और महिलाओं ने ऋतु खंडूरी जिंदाबाद के नारे लगये। ऋतु खंडूरी के साथ ही महिला मोर्चा के पक्ष में नारेबाजी की जा रही है।

Previous articleजिला मुख्यालय पौड़ी मे पुलिस अधीक्षक श्री यशवंत चौहान द्वारा किया गया थाना थलीसैण का वार्षिक निरीक्षण
Next articleदेहरादून जनपद में पहली बार कोई महिला विधायक बनी विधानसभा चुनाव में बना एक नया रिकॉर्ड ।