जिला मुख्यालय पौड़ी मे पुलिस अधीक्षक श्री यशवंत चौहान द्वारा किया गया थाना थलीसैण का वार्षिक निरीक्षण

जिला मुख्यालय पौड़ी मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक , यशवन्त सिंह चौहान द्वारा थाना थलीसैण का वार्षिक निरीक्षक किया गया। जिसमे
थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय अभिलेख, बन्दी गृह, मैस, बैरक, हवालात इत्यादि का निरीक्षण किया गया।
थाना भवन के भूमि का स्थलीय निरीक्षण करने के दौरान उसमें 17 चीड़ प्रजाति के पेड़ो को कटवाने हेतु वन विभाग से समन्वय स्थापित कर नये भवन के जल्द से जल्द निर्माण करने हेतु आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
महिला हेल्प डेस्क जो कि थाने पर रिसेप्शनिस्ट का कार्य करता है,उनको आगुन्तुक शिकायत रजिस्टर पर प्राथमिकता के आधार पर फरियादियों की शिकायत सुनकर प्रकरणों में विशेष रूचि लेकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
थाना थलीसैण का सम्पूर्ण क्षेत्र ग्रामीण एवं दूरस्थ होने के कारण समय-समय पर अपने थाना क्षेत्र के दूरस्थ गाँवो में जाकर महिला एवं बच्चों सम्बन्धी अपराधों, साईबर अपराधों के सम्बन्ध में सम्बन्धित गाँवो के व्यक्तियों को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस कार्मिको को जनता के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा बीट आरक्षी को बीट क्षेत्र की सम्पूर्ण जानकारी के साथ-साथ आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाये रखने हेतु निर्देशित किया।
थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर अभिलेखों का सही ढ़ग से रखरखाव एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
बैरिक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटी एन एस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण कर उपकरणों का रखरखाव उचित तरीके से करने हेतु निर्देशित किया गया। आपदा प्रबन्धन हेतु उपलब्ध कराई सामग्री को चैक करते हुए उपकरणों को चलवाकर उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली गयी।
कोविड से बचाव हेतु पुलिस कार्मिक स्वंय भी बचाव कर आमजन को कोविड गाइडलाइन के बारे मे जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक
द्वारा थानें में नियुक्त समस्त कार्मिकों का सम्मेलन लेकर उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर सम्बन्धित प्रभारियों को निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही थाना अधीक्षक ने
विधान सभा चुनाव एवं मतगणना को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस कार्मिको को बधाई दी

Previous articleपौड़ी विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित विधायक ने पत्रकारों से मुलाकात कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई हैं।विधायक ने कहा कि विकास कार्य सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं
Next articleक्या उत्तराखंड को मिलेगी पहली महिला CM, चर्चा मै शमिल कुछ महिला विधायको के नाम