युवा मैकेनिक प्रहलाद नेगी के सपनों की उड़ान, बनाया मिनी हेलीकाप्टर

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

खुद के संसाधनों से प्रहलाद नेगी ने तैयार किया हेलीकाप्टर,सरकार से की मदद गुहार

पौड़ी। पौड़ी के युवा मैकेनिक ने खुद के संसाधनों से मिनी हेलीकॉप्टर को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। उनका प्रयास सफल रहा तो यह हेलीकॉप्टर हवा में उड़ता नजर आएगा। जिला मुख्यालय पौड़ी के न्यू बस अड्डे में युवा मैकेनिक प्रहलाद नेगी ने सोच से परे एक मॉडल तैयार किया है। जिसे उन्होंने मिनी हेलीकॉप्टर का नाम दिया।

प्रहलाद ने बताया कि उन्होंने यह हेलीकाप्टर एक साल के अथक प्रयास से तैयार किया। जिसको इस स्तर तक तैयार करने में उन्हें 1 साल लगा है। कहा कि सरकार व कोई संस्था उनकी मदद के लिए आगे आए तो यह हेलीकाप्टर आसमान में बात करता करता हुआ नजर आयेगा। बताया कि अभी तक इसे बनाने में 30 हजार की रकम लगी है। इसे पूरा करने में करीब ढाई लाख रुपए का खर्चा और आएगा।

प्रहलाद ने बताया कि इस हेलीकाप्टर में बाइक का इंजन लगाया गया है। जो कि पेट्रोल से इस्टार्ट होगी। बताया कि यदि उनका यह सपना साकार हुआ तो यह कम लागत का मिनी हेलीकॉप्टर होगा। नेगी ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

 

Previous articleएटीएम लूटने पहुंचे बदमाशों को पुलिस ने दबोचा रंगे हाथ, लाखों की चोरी होने से बाल-बाल बची
Next articleराहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बर्खास्तगी पर पौड़ी में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, कलेक्ट्रेट के समीप किया प्रदर्शन