राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बर्खास्तगी पर पौड़ी में कांग्रेसियों ने फूंका पीएम मोदी का पुतला, कलेक्ट्रेट के समीप किया प्रदर्शन

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

मानहानि के मामले में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त करने से नाराज कांग्रेसियों ने पौड़ी शहर के कलेक्ट्रेट परिसर के समीप अपना आक्रोश व्यक्त किया।

पार्टी के जिला अध्यक्ष विनोद नेगी की अगुवाई में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान नाराज कांग्रेसियों ने पीएम मोदी का पुतला भी फूंका। विनोद नेगी ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द कर सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। जिससे कांग्रेस से जुड़े लोगों तथा आमजन में आक्रोश बना हुआ है।

विनोद नेगी ने कहा की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से की एक छवि उभर कर आई है। जिससे भाजपा द्वारा गई। इसलिए केंद्र सरकार के इशारे पर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर दी गई है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने की मांग की कहा कि कांग्रेस लगातार इस संघर्ष को जारी रखेगी।

Previous articleयुवा मैकेनिक प्रहलाद नेगी के सपनों की उड़ान, बनाया मिनी हेलीकाप्टर
Next articleडीएम ने नापी 22 किलोमीटर की दूरी पैदल, पैदल मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के ग्रामीणों की सुनी समस्याएं