यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

देहरादून: देश में जुलाई माह में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति का उम्मीदवार घोषित कर दिया हैI कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी विपक्षी दलों ने सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे।  
 

यशवंत सिन्हा पूर्व में अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में केंद्र में मंत्री रहने के साथ बाजपेई के काफी करीबी व भरोसेमंद रहे हैं। बीते साल सिन्हा भाजपा को छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर लिखा है कि राज्यसभा और फिर विधानपरिषद चुनावों में टीएमसी ने जो सम्मान और प्रतिष्ठा दी, उसके लिए मैं ममता बनर्जी का आभारी हूं। अब समय आ गया है जब एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए मुझे पार्टी से हटकर अधिक विपक्षी एकता के लिए काम करना चाहिए।

Previous articleवन्यजीव बोर्ड की 17 वींं बैठक में बोले सीएम धामी, राज्य में जनहित के उद्देश्य से लाया जाय कार्य संस्कृति में सुधार
Next articleमहाराष्ट्र में सियासी संकट में फंसी उद्धव सरकार, एकनाथ शिंदे ने की बगावत, 12 विधायकों के साथ सूरत में जमाया डेरा