Weather Update: उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 11 जिलों में येलो अलर्ट हुआ जारी…

उत्तराखंड में फिर से मौसम ने एक बार करवट ली है। वहीं बीते दिनों पहाड़ी क्षेत्र में बर्फवारी से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं अब मौसम विभाग ने प्रदेश में पांच मई से मौसम में बदलाव की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि तो वहीं मैदान में तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई है।

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है जिसमें शुक्रवार 03 मई को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं आज 4 मई को राज्य के पर्वतीय इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं इसको लेकर राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर सहित देहरादून के पर्वतीय इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पांच मई से कुमाऊं मंडल में भी कई जगहों में बारिश की आशंका है। जहाँ एक तरफ राज्य के अधिकांश इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है तो वहीं दूसरी तरफ  कुछ इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। बता दे कि मौसम विज्ञान केंद्र ने 5 और 6 मई को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले को छोड़कर प्रदेश के सभी 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Previous articleUttarakhand: उत्तराखंड के खिलाड़ी अब विदेश में दिखाएंगे अपना दम, करेंगे देश और प्रदेश का नाम रोशन…
Next articleचारधाम यात्रा: शासन ने लगाई परिवहन विभाग के कर्मचारियों- अधिकारियों की छुट्टियों पर लगाई रोक…