Uttarakhand : प्रदेश के सरकारी स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब ये रहेगी टाइमिंग…

उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों से एक जरूरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी का दिया है। जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदल जाएगा। यानी अब स्कूल सुबह 7:45  बजे से खुलेंगे और दोपहर 1:00 बजे छुट्टी होगी। विभाग ने इसका पूरा शेड्यूल जारी किया है।

जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में 1 अप्रैल से सुबह जल्दी विधार्थियों को स्कूल पहुंचना होगा। जबकि दोपहर 1 बजे तक उनकी छुट्टी कर दी जाएगी। स्कूल के समय में यह बदलाव मौसम के लिहाज़ से किया गया है। अब सुबह 7.45 से 8.00 बजे तक 15 मिनट की प्रार्थना सभा होगी। पहला क्लास सुबह 8.00 से 8.35 बजे, दूसरी  8.35 से 9.10 बजे, तीसरा 9.10 से 9.45 बजे, चौथा 9.45 से 10.20 बजे तक होगा। यानी हर कालांश 35 मिनट का होगा। वहीं सुबह 10.20 से 10.45 बजे तक 25 मिनट का मध्यावकाश होगा। तत्पश्चात पांचवां सुबह 10.45 से 11.20 बजे, छठा 11.20 से 11.55 बजे, सातवां 11.55 से दोपहर 12.30 बजे व आठवां कालांश दोपहर 12.30 से 1 बजे तक होगा।

वहीं अभी तक शीतकालीन समय सारिणी में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दिन के 3:30 बजे तक किया जा रहा है। लेकिन अब 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाएगा।

Previous articleUttarakhand : इस दिन मिलेगा संविदा और आउटसोर्सकर्मियों को मंहगाई भत्ता, जानें तारीख…
Next articleUttarakhand: होली मिलन कार्यक्रम में गीतों पर झूमते नज़र आए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत…