आज की भारत जोड़ो यात्रा को दिया महिला शक्ति पदयात्रा’ का नाम, प्रियंका के साथ पति और बेटी शामिल

देहरादून: भारत जोड़ो यात्रा में आज बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही हैं। आज की यात्रा को ‘महिला शक्ति पदयात्रा’ का नाम दिया गया है। यह यात्रा आज सवाई माधोपुर में प्रवेश कर जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा में आज राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं चल रही हैं। आज की यात्रा को ‘महिला शक्ति पदयात्रा’ का नाम दिया गया है। यह यात्रा बूंदी के तेजाजी महाराज मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटी मिराया के साथ चल रही हैं। इसके अलावा राजस्थान की महिला मंत्री और विधायक भी आज राहुल के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा में पूर्व सांसद प्रिया दत्त भी चल रही हैं। हालांकि, भीड़ बढ़ने के बाद यात्रा में पुरुष और महिलाएं दोनों ही हैं। 

‘महिला शक्ति पदयात्रा’ को लेकर हर जिले के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। बारां जिले से बड़ी संख्या में महिलाएं भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया और उर्मिला जैन भाया को महिलाओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों ने बारां से पांच हजार से ज्यादा महिलाओं के शामिल होने का दावा किया है। भारत जोड़ो यात्रा सवाई माधोपुर में प्रवेश कर जाएगी।  

Previous articleधार्मिक कार्यक्रम में आए चाचा ने छह वर्षीय भतीजी के साथ की छेड़छाड़
Next articleबिल लाओ ईनाम पाओ योजना के अंतर्गत 1500 ग्राहकों को मिलेगा तोहफा