भारत जोड़ों यात्रा का चौथा दिन, राहुल गांधी के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब

देहरादून: कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज चौथा दिन है। राहुल गांधी की इस पद यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी के मुलागुमूदु से हुई।

इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ भारी मात्रा में लोगों का हुजुम दिखाई दिया। यात्रा के दौरान कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया है। इसके साथ ही 19 सितंबर को प्रियंका गांधी के भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। 

पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी, और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को “भारत यात्री” नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। ये लोग कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

 

Previous articleसीएम धामी ने युवाओं को दी बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर तैयार कर प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश
Next articleकांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पर भाजपा ने किया भारत देखो पोस्ट, शर्ट की कीमत को लेकर हुआ बवाल