कांग्रेसियों ने कंडोलिया ठाकुर की चौखट में दी हाजिरी,भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि की कामना को लेकर किया जलाभिषेक

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी

मंडल मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेसियों ने कंडोलिया ठाकुर के दरबार में हाजिरी देते हुए परिसर में स्थित शिवालय पर जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान शिवालय में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद नेगी के नेतृत्व में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष भरत सिंह रावत, नगर सेवादल अध्यक्ष युद्धवीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव उपेंद्र रावत, जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस मोहित सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष अंकित नौटियाल, कोट ब्लॉक अध्यक्ष विजय दर्शन बिष्ट आदि द्वारा भाजपा सरकार की बुद्धि शुद्धि को लेकर जलाभिषेक किया गया।

इस दौरान कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार एवं युवाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ उनके द्वारा शंभू नाथ से प्रदेश सरकार को सद्बुद्धि की मांग की गई। बताया कि कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर पूरे राज्य भर के शिवालयों में महाशिवरात्रि के अवसर पर जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित करते हुए कांग्रेस द्वारा प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज किया गया।

Previous articleभोले के जयकारों से मंडल मुख्यालय में गूंजे शिवालय, मंदिरों में उमड़ी भीड़ में आस्था के आगे हर कोई दिखा नतमस्तक
Next articleसप्तेश्वर महादेव मंदिर से सीएम धामी ने की चंपावत के विकास को लेकर कई घोषणाएं