बढ़ती गर्मी के चलते बढ़ा बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा, रेड अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड के कई इलाकों में जंगलों में लगी आग लगने की घटनाएं होने के कारण लगातार गर्मी मे इजाफा हो रहा है। जिसके चलते बर्फ पिघलने और हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक बिक्रम सिंह ने बताया कि 9 से 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में सामान्य से बहुत ज्यादा तापमान रहने की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन जिलों में कुछ स्थानों पर वनाग्नि की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं। फसलों और सब्जियों पर भी गर्मी का असर दिखेगा।

वहीं उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में उच्च हिमालयी क्षेत्रों (3500 मीटर से ज्यादा) वाले इलाकों में बर्फ पिघलने से हिमस्खलन होने का भी खतरा है। विभाग ने किसानों को तेज धूप से फसल को झुलसने से बचाने के लिए नियमित तौर पर सिंचाई करने के निर्देश दिए हैं।

Previous articleप्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए जारी हुआ ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड-1064’ एप
Next articleआईसक्रीम के पैसे मांगे जाने पर लोहे की रॉड से तोड़ी हड्डी, मुकदमा दर्ज