राहुल गांधी के सवाल पर पादरी ने दी विवादित टिप्पणी, छिड़ा सियासी घमासान

देहरादून: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर नया विवाद सामने आया है।  यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की I जिनमे से एक पादरी ने विवादित बयान दिया है जिसको लेकर बवाल छिड गया है I

दरअसल राहुल ने यात्रा के दौरान शुक्रवार को कुछ कैथोलिक पादरियों के साथ बैठक की थी। इन पादरियों में विवादित पादरी जॉर्ज पोन्नैया भी मौजूद थे। इस बैठक की वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। इसमें राहुल गांधी पादरी से सवाल करते सुनाई दे रहे हैं कि ‘क्या जीसस क्राइट (ईसा मसीह) ईश्वर का एक रूप हैं? क्या यह सही है? जवाब में पोन्नैया कहते हैं,  ‘हां वह असली भगवान हैं, शक्ति (हिंदू देवी) जैसे नहीं हैं।‘

राहुल के सवाल व पादरी के बयान को लेकर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा ने जहां इसे ‘भारत तोड़ो यात्रा‘ करार दिया है, वहीं कांग्रेस ने कहा है कि यह यात्रा से हताश भाजपा की एक और शरारत है। पोन्नैया ने राहुल को जवाब में यह भी कहा कि भगवान ने उन्हें (यीशू) को एक आदमी के रूप में प्रकट किया। वे असल व्यक्ति हैं, शक्ति की तरह नहीं हैं, इसलिए हम उन्हें एक इंसान के रूप में देखते हैं। तमिल पादरी पोन्नैया का इससे पहले भी विवादित और भड़काऊ बयान देने का इतिहास रहा है। 

Previous articleकांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पर भाजपा ने किया भारत देखो पोस्ट, शर्ट की कीमत को लेकर हुआ बवाल
Next articleहंस फाउण्डेशन के संस्थापक ने सीएम धामी से की भेंट