महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुस्तैदी से की ड्यूटी।

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मुस्तैदी से की ड्यूटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं भी मौके पर पहुँच कर मोर्चा सम्भालते हुये व्यवस्थाओं को सुचारु बनाया व अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश।

महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत भोले भक्तों की आस्था का प्रतीक नीलकंठ महादेव में दिन तक 3 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक एवं दर्शन कर अपने-अपने गन्तव्यों को प्रस्थान किया। साथ ही काफी संख्या में अभी भी श्रद्धालु दर्शन व जलाभिषेक के लिए आ रहे हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा स्वयं भी मौके पर पहुँचकर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाते हुए जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों ने भी अपने-अपने जोन व क्षेत्र में स्वयं खड़े होकर व्यवस्थायें सभाल कर मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। साथ ही भोले भक्तों की सुरक्षा के लिए मोर्चा सम्भालते हुये लगातार अधीनस्थ पुलिस कार्मिकों को समर्पित भाव से ड्यूटी करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Previous articleमहाशिवरात्रि पर्व पर सीएम धामी ने की पूजा अर्चना
Next articleभोले के जयकारों से मंडल मुख्यालय में गूंजे शिवालय, मंदिरों में उमड़ी भीड़ में आस्था के आगे हर कोई दिखा नतमस्तक