मुसलमानों की हत्या पर फिल्म बनाने की मांग पर नियाज खान को नोटिस भेजेंगे नरोत्तम मिश्रा

देहरादून: द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर मुखर हुए आईएएस अधिकारी नियाज खान की समस्याएं बढ़ सकती हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा नियाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। दरअसल नियाज खान ने सोशल मीडिया पर “द कश्मीर फाइल्स” फिल्म के बाद उन घटनाओं पर फिल्म बनाने की बात कहीं जिनमें मुसलमानों की हत्या हुई है। जिसके चलते भाजपा के नेता और मंत्रियों ने उन पर नाराजगी जाहिर की है। ।

सोशल मीडिया पर नियाज खान ने कहा था कि ”द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बाद उन घटनाओं पर भी फिल्म बननी चाहिए, जिनमें मुसलमानों की हत्या हुई है”। उनके ईस बयान पर पहले चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने आपत्ति जताई थी। अब गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपना बयान जारी करते हुए कहा, नियाज खान मर्यादा लांघ रहे हैं। अधिकारियों की अपनी लक्ष्मण रेखा होती है और नियाज उसका उल्लंघन कर रहे हैं। राज्य सरकार नियाज को नोटिस जारी कर जवाब तलब करेगी। इससे पहले भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी नियाज खान पर कार्रवाई की मांग की थी”। 

Previous articleरसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से गृहिणियों की बढ़ी दिक्कतें, घर खर्च चलाना मुश्किल
Next articleआज दोपहर ढाई बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे पुष्कर सिंह धामी