मैक्स हुई सड़क दुर्घटना का शिकार, दो लोगों की मौत

कोटद्वार: रिखणीखाल ब्लॉक के बसड़ा मोटर मार्ग पर मैक्स सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पांचों लोग बड़ाई गांव से क्रिकेट मैच जीतकर लौट रहे थे। बैरुखाल बैंड के पास सड़क पर गिरे पत्थर से बचने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ऊपर से नीचे सड़क की और गिर गई।

शाम होने के कारण घटना का पता देर रात चला। रात करीब 10:30 बजे ग्रामीणों ने 108 से घायलों को बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। 

Previous articleमुख्य सचिव ने दिए निर्देश, सभी कार्मिकों की एसीआर होगी ऑनलाइन
Next articleसीएम धामी ने सीवरेज ट्रीटमेंट वेस्ट प्लांट का किया शुभारंभ