कीर्तिनगर में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और उत्तराखंड प्रभारी के आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कीर्तिनगर पुल पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी जी का जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी कीर्तिनगर 2024 रामलाल नौटियाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर सिंह भंडारी, पीसीसी सदस्य मोहना नन्द डोभाल, पीसीसी सदस्य श्यामलाल आर्य तथा जिला अध्यक्ष सेवादल राजेंद्र सिंह चंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं के स्वागत के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी तथा पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवान का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और नारों के साथ सभी नेताओं का अभिनंदन किया।
कीर्तिनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मंगत मटियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपिन पंवार, उदय सिंह रावत, राजेंद्र चंद, अर्जुन गोदियाल और मुकेश बर्तवाल भी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य निर्मला भंडारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीनाक्षी पोखरियाल, अंजना कुंवर तथा प्रदेश सचिव रजनी मेवाड़ ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
युवा कांग्रेस की ओर से ब्लॉक अध्यक्ष अमन शाह और जिला अध्यक्ष नीति राज की सक्रिय उपस्थिति रही। वहीं पूर्व प्रधान आशा लाल, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य बागवान मनोज आर्य, सेवादल के प्रदेश सचिव मंगत मटियाल तथा प्रदेश सचिव विनोद रोथान सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने और आगामी चुनावों में पार्टी की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। नेताओं के संबोधन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता का संदेश भी गया।



