भारत जोड़ो यात्रा: कांग्रेस के बड़े नेता ने राहुल गांधी के 2024 में पीएम बनने की जताई इच्छा

देहरादून: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंच गयी हैं| यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने 2024 में राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की अपनी इच्छा जाहिर की हैं|

दरअसल, शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा से राहुल गांधी के 2024 में प्रधानमंत्री बनने के सवाल पूछा गया था| जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि यह तो 2024 ही तय करेगा लेकिन अगर आप हमसे पूछेंगे तो निश्चित रूप से राहुल गांधी को पीएम बनना चाहिए।

बता दें, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में दाखिल हुई। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यात्रा शुरू की गयी।

Previous articleमुख्यमंत्री धामी ने की सहकारिता विभाग की समीक्षा, सेब और किवी के उत्पादन पर दिया जोर
Next articleदीक्षान्त समारोह शिक्षा नहीं, संस्कारों का सन्देश देता है: राजनाथ सिंह