उतराखंड मे लगातार बढ़ रही वनग्नि की घटनाएं

देहरादून: बृहस्पतिवार को प्रदेश में 32 आग लगने की घटनाओं में 32 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसे मिलाकर पिछले कुछ दिनों में अब तक 332 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है।

मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में पिछले 12 घंटे में गढ़वाल मंडल में 21 और कुमाऊं मंडल में आठ घटनाएं सामने आई। इसके अलावा तीन घटनाएं वन्य जीव विहार क्षेत्र में हुई हैं। इसे मिलाकर अब तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में जंगल में आग की 272 घटनाएं हो चुुकी हैं। जिससे 332.82 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हो चुका है।

Previous articleपरिजनों की डांट से नाराज होकर युवती ने की आत्महत्या
Next articleरोडवेज बसों में सफर करना हुआ महँगा,टोल टैक्स में वृद्धि के चलते बढा किराया