उत्तराखण्ड में पांचवी विधानसभा के लिए मतदान हुआ समाप्त, 632 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा अब 10 मार्च को

उत्तराखंड की पाचवीं विधानसभा के लिए मतदान पूरे हो चुके हैं। इस बार के चुनाव में करीब 62.5 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने वोट का इस्तेमाल किया है। सुबह से ही विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया और सुबह आठ बजे शुरू होने वाले मतदान के लिए राज्य के कई मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही मतदाता पहुंचने लगे। देहरादून, पिथौरागढ़, हरद्विार, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर जनपदों के अनेक पोलिंग स्टेशन पर सुबह सात बजे से ही मतदाता पहुंचने लगे। चुनाव को लेकर लोगों में कितना उत्साह था इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कहीं डोली से तो कहीं व्हील चेयर पर बुजुर्ग वोट डालते हुए दिखाई दिये। वहीं मीडिया में भी सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेताओं और अन्य हस्तियों की फोटो छायी रही। सी एम पुष्कर धामी अपनी माँ के साथ वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंचे।
चुनाव के दौरान बाजपुर, रुड़की और हरिद्वार में कुछ जगहों से evm मशीन खराब होने की सूचनाएँ मिली। जिसके बाद मशीन बदल दी गयी। वहीं उत्तरकाशी के पुरोला तहसील के शिकारु गाँव और बड़कोट के कुठार गाँव से लोगों द्वारा चुनाव बहिस्कार की खबरे आयी है। यहाँ लोग सड़क की मांग को लेकर नाराज बताये जा रहे हैं।

इस बार राज्य में 82.66 लाख मतदाताओं के लिए कुल11697 पोलिंग बूथ बनाऐ गए थे। वहीं 70 विधानसभा सींटों के लिए 632 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमायी है। इस बार चुनाव आयोग ने मतदान के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय दिया है। इस कारण शाम छह बजे तक मतदान सम्पन्न हुआ।
राज्य में मतदान भले ही आज हुआ है, लेकिन 43,048 वोटर पहले ही मतदान कर चुके हैं। इनमें 27,108 सर्विस वोटर हैं, जिन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया है। राज्य में कुल 40,358 सर्विस वोटर हैं, जिन्हें पोस्टल बैलेट राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-मेल से भेजे हैं। इनके पोस्टल बैलेट 10 मार्च को मतगणना शुरू होने तक स्वीकार किए जाएंगे। इनके अलावा भी राज्य में 15,940 ऐसे वोटर्स ने पोस्टल बैलेट से वोट किया है, जो 80+ आयु वाले, दिव्यांग या अति आवश्यक सेवाओं में कार्यरत हैं। ऐसे वोटर्स 16,858 चिह्नित किए गए हैं।
उत्तराखंड में चुनाव को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस की प्रियंका गांधी ने ट्विटर के जरिये आम लोगों को संबोधित किया।

Previous articleभारत सरकार ने 54 लोकप्रिय चीनी एप्स को किया बैन, कहा सुरक्षा के लिए हैं खतरा
Next articleमतदान के दिन प्रदेश मे आचार संहिता की उड़ी धज्जिया, 203 मामले दर्ज