भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी के नेतृत्व में कल्जीखाल ब्लॉक सभागार में होली मिलन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक संघ जमकर खेली होली

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

कलजीखाल ब्लॉक मुख्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल नेगी के नेतृत्व में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक राजकुमार पोरी की भी मौजूदगी रही। इस दौरान होली के गीतों को गाते हुए कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने विधायक संघ जमकर होली खेली।

रंगों में सराबोर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को भी रंग गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी। वहीं इस दौरान विधायक पोरी द्वारा सभी से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाने की अपील की गई। होली के इस मौके पर विधायक पोरी ने कहा कि जल्द क्षेत्र की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा मयूर भट्ट, रवि बिष्ट, लक्ष्मण डुकलान, धनवान, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक अशोक डुकलान, भारत भूषण तथा भक्ति शाह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे।

Previous articleखाद्य सुरक्षा प्रशासन पौड़ी की टीम ने श्रीनगर व श्रीकोट मे खाद्य कारोबारियों की दुकानों का किया औचक निरीक्षण, खाद्य पदार्थों के 5 नमूने भेजे जांच के लिए
Next articleशहर के मुख्य मार्गों पर निकली महिला होल्यारों की टोली, होली के गीतों के साथ महिलाओं ने दिखाई सांस्कृतिक झलक