चक्रवात के चलते 10 मई को हो सकती है भारी बारिश

देहरादून: 10 मई को उत्तर आंध्र एवं ओडिशा तट के पश्चिम केंद्रीय बंगोंपसागर पर चक्रवात पहुंचेगा| ऐसे में मौसम विभाग ने 10 मई को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने चार जिलों में यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने दक्षिण अंडमान सागर से सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवात के बने होने की जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने 10 मई की शाम तक चक्रवात के उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जताई है, जिसके बाद यह ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ेगा। वही मौसम विभाग ने संभावित चक्रवात को लेकर आज शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाने की उम्मीद जताई हैं। साथ ही मौसम विभाग ने 10 मई को गंजाम, खुर्दा, पुरी, जगतसिंहपुर में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते इन इलाकों पर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है|

Previous articleराशन कार्ड धरकों को जून माह से कम मिलेगा गेहूं का कोटा जबकि चावल मिलेंगे ज्यादा
Next articleचारधाम यात्रा के मात्र तीन दिनों के अंदर यमुनोत्री मार्ग पर पांच तीर्थ यात्रियों की हृदयगति रुकने से मौत, व्यवस्था में कमी