मेरी दादी की तरह हल्द्वानी को भी एक ‘इंदिरा’ मिली: प्रियंका गांधी

देहरादून : एमबी इंटर कालेज के खेल मैदान पर अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने दादी इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा, मेरी दादी इंदिरा गांधी अपने हृदय में हमेशा पहाड़ के विकास को रखती थीं। इसी तरह डा. इंदिरा हृदयेश के रूप में हल्द्वानी शहर को भी एक इंदिरा मिलीं। जिन्होंने दिन-रात शहर के लिए काम किया। प्रियंका ने कहा, मैं अभी सीएम के विधानसभा क्षेत्र यानी खटीमा से आ रही हूं। इंदिरा हृदयेश के शहर की सड़कें और विकास वहां से भी बेहतर है। विपक्ष की नेता बनने पर भी उन्होंने शहर को बेहतर करने के लिए पूरा प्रयास किया। 

प्रियंका ने आगे कहा, स्व. इंदिरा हृदयेश को उनके कामों की बदौलत आप लोग आज भी अपने दिल में जगह देते हैं। उनके निधन की वजह से अब उनके बेटे चुनाव लड़ रहे हैं। हमें गर्व है कि सुमित हृदयेश में लोगों के लिए कुछ करने की वही चाहत हैं। हल्द्वानी को संवारने में डा. इंदिरा का योगदान कोई नहीं भूलेगा।

Previous articleकांग्रेस का वादा, सरकार बनने पर प्रदेशभर में दुपहिया वाहन की पार्किंग फ्री
Next articleहिंदुस्तान का जिगर पंजाब, पंजाब के बिना देश का सम्मान नहीं : अमित शाह