Good News: प्रदेश की गोल्डन गर्ल मानसी नेगी हुई ”माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान” से सम्मानित, बढ़ाया राज्य का मान…

उत्तराखंड में लड़को के अलावा यहाँ की लड़कियाँ भी हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखा रही हैं। और प्रदेश का नाम ऊँचा कर रही हैं। वहीं इन्ही में से एक हैं गोल्डन गर्ल के नाम से मशहूर उत्तराखंड की बेटी मानसी नेगी। जिसने देश में प्रदेश का मान बढ़ाया है। बताया जा रहा है कि दुनिया में अपने देश का नाम रोशन करने वाली गोल्डन गर्ल ऐथेलेटिक्स मानसी नेगी को जयपुर में माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान से सम्मानित किया गया है। ये सम्मान उन्हें राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में दिया गया।

जानकारी के अनुसार  17 मार्च को जयपुर में राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान समारोह 2024 का आयोजन हुआ, जिसमें गोल्डन गर्ल मानसी नेगी को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान मिला है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 11 महिलाओं को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान प्रदान किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों/कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। वहीं सभा की सामाजिक गतिविधियों पर आधारित पत्रिका का भी विमोचन किया गया।

बता दें कि गोल्डन गर्ल मानसी नेगी मूलरूप से चमोली जनपद की रहने वाली हैं जो लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं मानसी नेगी ने पिछले साल गुवाहाटी में 11 से 15 नवंबर तक आयोजित 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अंडर-20 महिला वर्ग की 10 हजार मीटर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीता था।

Previous articleUttarakhand Elections 2024 : प्रदेश में पहले दिन हुए इतने नामांकन…
Next articleUttarakhand : इस दिन मिलेगा संविदा और आउटसोर्सकर्मियों को मंहगाई भत्ता, जानें तारीख…