नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप, बनाया अश्लील वीडियो

देहरादून: उत्तर प्रदेश के एक गांव की एक महिला के साथ स्थायी नौकरी दिलाने का झांसा देकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। सितारगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना डेढ़ वर्ष पहले की बताई जा रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया सिडकुल सितारगंज की एक कंपनी में मेहनत मजदूरी करती थी। 13 अगस्त 2020 को उसकी मुलाकात सुखवीर यादव निवासी कुंदना निगोही जिला शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश से हुई। उसने खुद को एक कंपनी का एचआर हेड बताया। जिसके बाद उसने कंपनी में स्थायी तैनाती करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि कथित एचआर हेड ने स्थायी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में दो अन्य लोगों के साथ मिलकर भी आरोपी ने दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने सुखवीर सिंह, विक्की गुप्ता और एक अन्य के खिलाफ धारा 313 और 376डी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि घटना डेढ़ साल पहले की बताई जा रही है।

Previous articleकेंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की सीएम पद की दावेदारी पेश
Next articleप्रदेश में 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू