Dream11 : उत्तराखंड के युवक की ड्रीम 11 से चमकी किस्मत, रातों रात बना गेम से करोड़पति…

आजकल लोगों में ऑनलाइन गेम के प्रति रुझान बढ़ता जा रहा है। जिससे कई लोगों की किस्मत भी बदल रही हैं। ऐसा ही एक किस्मत बदलता हुआ मामला उत्तराखंड से सामने आ रहा है। जहाँ एक युवक की रातों रात किस्मत बदल गई है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा के रहने वाले प्रशांत बोरा एक रात में जीरो से हीरो बन गए। बता दे कि वह dream-11 में टीम बनाकर रातो रात करोड़पति बन गया है। उनकी टीम को dream-11 में आठवीं रैंक हासिल हुई है। 

जानकारी के अनुसार प्रशांत बोरा ने बीते रविवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के मैच में अपनी टीम dream11 में बनाई। बता दे वह धारानौला में रहते हैं और साल 2017 से वह dream11 में टीम बना रहे थे। वहीं अब उनकी टीम को आठवीं रैंक मिली है। अपनी टीम की 8 वीं रैंक देख एक बार के लिए प्रशांत बोरा को भी यकीन नहीं हुआ। वो कई बार ड्रीम टीम में आते-आते चूक गए थे। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने गेम नहीं छोड़ा।

वहीं अब गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच में प्रशांत बोरा की किस्मत चमकी और वह अब करोड़पति बन चुके हैं। आजकल लोग इस ड्रीम 11 और कई फ़ैंटेसी लीग में लोग अपनी किस्मत को आजमा रहे हैं। लाखों लोग इसे खेल रहे हैं। हालांकि करोड़ों लोगों में कुछ ही लोग हैं जो करोड़पति बन पाते हैं। वहीं उत्तराखंड के कई लोग अभी तक  रातों-रात करोड़पति और लखपति बन चुके हैं।

Previous articleJob Update : प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट आया सामने, जाने….
Next articleUttarakhand: चुनाव में लगने वाले वाहनों बढ़ा किराया, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश…