सीएम धामी की मची धूम, हिमाचल, दिल्ली के बाद गुजरात में भी करेंगे चुनाव प्रचार

देहरादून: हिमाचल में विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली के नगर निगम चुनावों में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धूम मची हुई है I मुख्यमंत्री ने कुमाऊं दौरे से सीधा दिल्ली पहुंचकर रोड शो में प्रतिभाग किया I

मुख्यमंत्री धामी ने रविवार को कुमाऊं से दिल्ली पहुंचकर विनोदनगर और मंडावली सीट से भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित रोड शो में भाग लिया। दिल्ली में उत्तराखंडी प्रवासियों की अच्छी-खासी संख्या है और कई सीटों पर वे निर्णायक भूमिका में भी हैं।

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में मिथक तोड़कर भाजपा लगातार दूसरी बार सत्तासीन होने में सफल रही थी। हिमाचल में भी मिथक तोडऩे के उद्देश्य से भाजपा ने मुख्यमंत्री धामी को विधानसभा चुनाव में प्रचार के मैदान में उतारा था।

वहीं, उत्तराखंड की तर्ज पर गुजरात सरकार ने भी समान नागरिक संहिता लागू करने के दृष्टिगत कदम उठाने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने गुजरात के विधानसभा चुनाव में भी मुख्यमंत्री धामी का उपयोग करने की ठानी है।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने मुख्यमंत्री धामी को भेजे पत्र में बताया है कि 22 नवंबर को गुजरात प्रदेश भाजपा ने कारपेट बांबिंग कार्यक्रम की योजना बनाई है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से इस कार्यक्रम में भागीदारी करने का अनुरोध किया है।

Previous articleअल्मोड़ा में मॉर्निंग वाॅक पे निकले सीएम धामी युवाओं के साथ लगाई दौड़
Next articleसीएम धामी ने बार काउंसिल के पदाधिकारियों से की भेंट