मुख्यमंत्री धामी ने दी शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि

देहरादून : मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी, देहरादून स्थित शहीद स्थल पर जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। शहीद राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के सपनो के अनुरूप राज्य के विकास के लिए सरकार काम करेगी। सीएम धामी ने श्रद्धांजलि देने के बाद सभी लोगों को आभार जताया। मुख्यमंत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आमजन से लेकर नेता और अफसर तक उन्हें  शुभकामनाएं दे रहे हैं।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के साथ ही घंटाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी एवं स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Previous articleमुख्यमंत्री चुने जाने पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा यूनिफार्म सिविल कोड को लेकर जल्द शुरू करेंगे प्रक्रिया
Next articleबसपा के नेता नहीं बल्कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक भाजपा से मिले हुए हैं: मायावती