चंदन नगर कब्रिस्तान में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, शादाब शम्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

चंदन नगर स्थित कब्रिस्तान (वक्फ संख्या 429) में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पौधरोपण कर लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक वक्फ वित्तीय विकास निगम के महाप्रबंधक शाहिद शमी सिद्दीकी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने कब्रिस्तान परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे और आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। इस मौके पर विशेष रूप से कटहल के पौधों का रोपण किया गया, जिन्हें पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पोषण के दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

मुख्य अतिथि शादाब शम्स ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने लोगों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और वृक्षारोपण जैसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में चंदन नगर कब्रिस्तान इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। इस दौरान कमेटी के सदस्य बबन जी, आरिफ जी, वसीम अहमद, शाहिद, शकील भाई, इंतजार अहमद सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और हरित पहल को प्रोत्साहित करना रहा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया।

Previous articleमहिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज: सीएम धामी का विपक्ष पर हमला, बोले—‘नारी शक्ति का अपमान’
Next articleउत्तराखंड की 92 नर्सरियों के पुनर्जीवन की तैयारी, यूरोपीय सब्जियों की खेती को मिलेगा बढ़ावा