भाजयुमो ने नकल विरोधी कानून लागू करने पर शहर में बाइक रैली निकाल सरकार का जताया आभार

संवाददाता : पंकज रावत पौड़ी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में सरकार द्वारा नकल विरोधी कानून लागू करने पर सरकार का आभार प्रकट किया गया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली का आयोजन किया बाइक रैली को नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयूर भट्ट द्वारा एजेंसी चौक से झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयूर भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उत्तराखंड में सख्त नकल विरोधी कानून लागू हो गया है। कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की हितेषी है। और किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने देगी। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में बाइक रैली के जरिए शहर में घूमते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार की उपलब्धि पर धन्यवाद जताते हुए सरकार के पक्ष में जमकर नारेबाजी भी की।

Previous articleइंतजार खत्म, रैंकर्स भर्ती का परिणाम हुआ जारी
Next articleजिले की दो बेटियों को न्याय दिलाने के लिए पौड़ी की गलियों में भी निकली दिल्ली से पहुंची न्याय यात्रा, न्याय के लिए लोगों से मांगा सहयोग