होली के रंगों में नहाये होल्यारों की टोलियां पहुंच रही मंडल मुख्यालय पौड़ी, इंद्रधनुषी रंग बिखेर पारंपरिक संस्कृति को बचाने का कर रही हैं प्रयास

संवाददाता : पंकज रावत, पौड़ी गढ़वाल

मंडल मुख्यालय पौड़ी में जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंच रही रंगों से सराबोर होल्यारों की टोलियां अपनी सांस्कृतिक छटा बिखेरती हुए नजर आ रही हैं। मस्ती में मदमस्त ये टोलियां शहर में घूम कर अपनी सांस्कृतिक विरासत को दिखाते हुए उसे संरक्षित करने का भी प्रयास कर रही हैं। जिसमें विभिन्न प्रकार के ग्रामीण परिवेश में आ रहीं टोलियां लोगों को बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं शहर में घूम रही अलग-अलग क्षेत्रों से आ रही टोलियां रंग गुलाल उड़ाती हुई लोगों को आपसी मनमुटाव भुलाकर सौहार्द का परिचय भी दे रही हैं।

इसी क्रम में त्रिपालीसैंण से पहुंची होल्यारों की टोली ने शहर के मुख्य मार्गो से गुजर कर होली के गीतों को गाते हुए जमकर रंग जमाया। अपने राठ क्षेत्र के परिधान व संस्कृति की झलक दिखलाती टोली अपनी मस्ती में मगन होकर सड़क पर मिलने वाले को टीका लगाते व गुलाल लगाते हुए दिखी।

इस दौरान होल्यारों ने जमकर सड़कों पर रंग और गुलाल उड़ाया। टीम में शामिल दीवान सिंह रावत कुआं प्रकाश कुमार ने कहा कि इस दौरान जहां वे सांस्कृतिक झलक दिखाकर लोगों को अपनी परंपरा से अवगत करा रहे हैं, तो वहीं वे आने वाली पीढ़ी के लिए धरोहर के रूप में अपनी संस्कृति की पहचान छोड रहे हैं।

Previous articleवन भूमि से संबंधित लंबित 7 मामलों को जिला अधिकारी ने तत्काल निस्तारित करने के वन विभाग को दिए निर्देश
Next articleयुवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने 5 मार्च को हुई कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा पर पौड़ी में उठाए सवाल