नहीं थम रहे महिलाओं पर अत्याचार, देश की राजधानी दिल्ली में 2 नाबालिग के साथ दुष्कर्म

देहरादून: दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी अस्पताल का कर्मचारी बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी व पीड़ित पहले से ही एक दूसरे को जानते हैं| वह एक दुसरे के पड़ोसी हैं। आरोपी ने 16 वर्षीय पीड़ित किशोरी को अस्पताल में बुलाया और अस्पताल के कमरा नंबर 117 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपी की तलाश में जुट गयी है।

व्हिंब आज शुक्रवार सुबह को न्यू उस्मानपुर इलाके में 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। यहां पर पार्किंग में किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर एक बस के ड्राइवर व कंडक्टर को गिरफ्तार का लिया है।

Previous articleआर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की पहल, कृषि विभाग द्वारा राज्य स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला की गई आयोजित
Next articleअपर मुख्य सचिव ने महिला सशक्तीकरणन पर आयोजित कार्यशाला में किया प्रतिभाग