Dehradun: रायवाला व रानीपोखरी थानों में प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने जारी किए आदेश

देहरादून: जनपद में पुलिस प्रशासन में फेरबदल की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र डोबाल ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली तबादला सूची जारी करते हुए रायवाला कोतवाली और रानीपोखरी थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में देर रात आदेश जारी कर दिए गए।

जारी आदेश के अनुसार रायवाला कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र खोलिया को रानीपोखरी थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रानीपोखरी के वर्तमान थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को पुलिस कार्यालय देहरादून में संबद्ध किया गया है।

पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक, रायवाला कोतवाली में फिलहाल नए प्रभारी निरीक्षक की तैनाती नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस कोतवाली में किसी प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को तैनात किए जाने की संभावना है।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा जारी की गई यह पहली तबादला सूची पुलिस महकमे में प्रशासनिक फेरबदल की शुरुआत मानी जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए पुलिस विभाग में और भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Previous articleउत्तराखंड बजट सत्र 2026: आज दूसरा दिन, प्रश्नकाल में गूंजेंगे 600 से ज्यादा सवाल; यूसीसी समेत चार अध्यादेश सदन में पेश होंगे
Next articleरुद्रप्रयाग डबल मर्डर केस: महिला और उसके बेटे की हत्या कर फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार