Chardham Yatra 2026: बदरीनाथ-केदारनाथ में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

देहरादून। आगामी Chardham Yatra 2026 के मद्देनजर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय समिति की आगामी बोर्ड बैठक में लिया जाएगा।

हर साल इन धामों में लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। सामान्य दर्शन निशुल्क हैं, लेकिन विशेष पूजा-अर्चना के लिए अलग-अलग श्रेणियों में शुल्क तय है। पिछले कई वर्षों से शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की गई थी, लेकिन बढ़ती श्रद्धालु संख्या और व्यवस्थाओं की आवश्यकता को देखते हुए अब शुल्क बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

केदारनाथ धाम में वर्तमान शुल्क

  • रुद्राभिषेक पूजा (5 श्रद्धालु) – ₹7,200

  • अभिषेक पूजा – ₹9,500

  • लघु रुद्राभिषेक पूजा – ₹6,100

  • षोडशोपचार पूजा – ₹5,500

  • अष्टोपचार पूजा (5 श्रद्धालु) – ₹950

  • पूरे दिन की पूजा – ₹28,600

बदरीनाथ धाम में वर्तमान शुल्क

  • महाभिषेक पूजा – प्रति यात्री ₹4,700

  • अभिषेक पूजा – ₹4,500

  • पूरे दिन की पूजा – ₹12,000

  • श्रीमद्भागवत पाठ – ₹51,000

बीकेटीसी का कहना है कि प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पारित होने के बाद नए शुल्क Chardham Yatra 2026 से लागू किए जाएंगे। यह कदम यात्रियों की बढ़ती संख्या और बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक माना जा रहा है।

Previous articleदेहरादून: होली 2026 पर दून पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने दी सख्त चेतावनी – अराजकता फैलाने वालों को जेल
Next articleChamoli: कोतवाली कर्णप्रयाग में पुलिस स्टाफ की कमी, 155 गांवों की सुरक्षा केवल 32 कर्मियों के भरोसे