78 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी संपत्ति

देहरादून: दून निवासी 78 वर्षीय बुजुर्ग पुष्पा मुन्जियाल ने अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पेश किया। जिसमे उन्होंने अपनी सारी संपत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम कर कर दिया है। पुष्पा मुन्जियाल ने इसके पीछे खास वजह बताई है। उन्होंने कहा कि चाहें इंदिरा गांधी रहीं हों या राजीव गांधी, उन्होंने इस देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने देश सेवा के लिए अपने को समर्पित किया है।

सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी संपत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को उनके यमुना काॅलोनी स्थित आवास पर सौंपते हुए पुष्पा मुन्जियालने पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम, 25 नेहरू रोड डालनवाला ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित हैं। उनका कहना है कि गांधी परिवार ने आजादी से लेकर आज तक आगे बढ़कर देश के लिए सर्वोच्च कुर्बानी दी है। 

Previous articleयुवक को गोली मारकर उतरा मौत के घाट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Next articleदून मेडिकल कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर ने स्वास्थ्य सचिव पर लगाया अभद्र व्यवहार करने का आरोप