उत्तराखंड कांग्रेस के इन नेताओं को हाईकमान ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, जाने कौन है इनमें शामिल…

उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ीं एक बड़ी खबर आ रही हैं। जहाँ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विशाल मौर्य को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडे सिंह जो की झारखंड से विधायक भी हैं उन्हें लोकसभा चुनाव में गोड्डा से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए केन्द्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि विशाल मौर्य लम्बे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहीं मौर्य वर्तमान मे प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक थे जिन्हें अब पार्टी नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। वहीं उनके लम्बे समय से सोशल मिडिया विभाग से जुड़े होने से और अब सोशल मीडिया में उनकी नियुक्ति का लाभ निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मिलेगा।

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने प्रदेश सोशल मीडिया विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति मिलने पर विशाल मौर्य को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक रुचि व एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में लम्बे अनुभव को देखते हुए उन्हें उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही पार्टी नेतृत्व को उनसे अपेक्षा है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए मा.  मल्लिकार्जुन खडगे जी एवं माननीय राहुल गांधी जी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप उत्तराखण्ड में सोशल मीडिया विभाग के माध्यम से पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे।

Previous articleUttarakhand News: इन नकली दवाओं से सावधान, सैंपल हुए फेल, देखें पूरी खबर…
Next articleमिसाल बनी उत्तराखंड की चाय वाले की बेटी, अपनी कड़ी मेहनत से UPSC परीक्षा में पाई 383वीं रैंक…