Weather : गर्मीयों में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों का प्री-फेब्रिकेटिड वार्ड में होगा इलाज, दुरुस्त की जा रही व्यवस्था…

प्रदेश में गर्मी का सितम जारी है। वहीं बढ़ती गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं जिसके कारण लगातार हीट स्ट्रोक का खतरा बना हुआ है। वहीं इस संभावना को देखते हुए अस्पताल के प्री-फेब्रिकेटिड वार्ड को अब दुरुस्त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हीट स्ट्रोक से संबंधित मरीज को प्री-फेब्रिकेटिड वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार यही किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार गर्म हवाएं चलने की वजह से अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीज आ रहे हैं। हालांकि अब तक हीट स्ट्रोक का कोई गंभीर मामला नही आया है, वहीं ज्यादातर मरीजों में हीट स्ट्रोक के लक्षण मिले हैं। वहीं प्रदेश में जिस तरह से लगातार लू चल रही है।और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता जा रहा है उसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के उपचार को बेहतर व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।

वहीं सिविल अस्पताल रुड़की के सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के उपचार की पूरी व्यवस्था है। इन मरीजों को ठंडे वातावरण की आवश्यकता रहती है। इसलिए उन्होंने प्री-फेब्रिकेटिड वार्ड में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों को भर्ती करने के लिए कहा है। वहीं अब इसके लिए वार्ड की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जहाँ 40 बेड का यह प्री-फेब्रिकेटिड वार्ड पूरी तरह से वातानुकूलित है।

Previous articleKedarnath Dham: हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, बाल- बाल सभी यात्री
Next articleपौड़ी गढ़वाल मे बादल फटने से मची तबाही, घरों में घुसा पानी…