मस्सों का रामबाण इलाज है प्याज, जानिए कैसे

मस्से होना कोई आम बात नही है कभी कभी ये कैंसर का भी रूप ले लेते है। मस्से को लेकर लोग ज्यादा चिंतित तब होते है या तो वो आपके शरीर के ऐसे अंग पर हो जो कि सामने वाले को दिख जाए या इतनी ज्यादा मात्रा में हो कि आप खुद उन्हें बार बार देखकर चिंतित हो। ये मस्से दिखने में अच्छे नहीं लगते। कई बार ये मस्से, कैंसर का रुप भी धारण कर लेते हैं।लेकिन अब घबराने की जरूरत नही हसि क्योकि आज हम आपको प्याज से मस्सों का रामबाण इलाज बताने जा रहे है जो आप खुद अपने घर पर ही कर सकते।
अगर आपको जन्म के समय से ही कोई मस्सा है तो ये हानिकारक नही है। लेकिन मस्से जन्म के बाद हुए हैं या बड़े होने पर हुए हैं तो समय बीतने के साथ ये कैंसर का रूप धारण कर सकते हैं।
अगर ये मस्से किसी इंसान को 30 की उम्र के बाद होते हैं तो कैंसर होने का खतरा काफी बढ़ जाता हैं।
अगर शरीर के किसी भी मस्से से खून निकले तो इसे नजरअंदाज ना करें।
मस्सों में होने वाली खुजली को भी हल्के में ना लें।
इन स्थितियों में एक बार चिकित्सक से जरूर मिलना चाहिए और वर्तमान में जब कैंसर काफी सामान्य बीमारी होती जा रही है तो चिकित्सक से मिलने में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें।

क्यों होते हैं ये मस्से

पैदा होने के बाद होने वाले मस्सों का मुख्य कारण इंफैक्शन है। इन मस्सों का कारण पेपीलोमा नाम का वायरस है। त्वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर दाने उभर आते हैं जिसे मस्सा कहते हैं। सामान्य तौर पर मस्से काले और भूरे रंग के होते हैं लेकिन कई बार ये त्वचा के ही रंग के होते हैं जिस कारण लोगों को ये जल्दी दिखाई नहीं देते और इस कारण लोग भी इनके बारे में परवाह नहीं करते। मस्से सामान्यतः 8 से 12 प्रकार के होते हैं। जिनसे आप मेडीकल ट्रीटमेंट या कुछ घरेलू उपचारों द्वारा हमेशा के लिए छुटकारा पा जा सकते है। लेकिन स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर को तुरंत दिखना चाहिए।
मस्सें को ना काटें, ना फोड़ें

कई बार लोग मस्सों को हटाने के लिए उसे कटवा देते हैं या घर पर ही खुद से काट लेते है या फोड़ लेते हैं। लेकिन ऐसा कभी नहीं करना चाहिए। मस्से को काटने और फोड़ने के कारण मस्से के वायरस का शरीर के अन्य हिस्सों में भी जाने का खतरा होता है। जिससे और मस्से हो जाते हैं। कई बार तो मस्से का वायरस एक आदमी से दूसरे आदमी की त्वचा पर भी चला जाता है।

इस तरह करें प्‍याज का इस्तेमाल
प्याज हर तरह से हमारे लिए फायदेमंद होता है। खाने से लेकर इसके रस को लगाने तक के फायदे हैं। मस्सों के लिए तो ये रामबाण इलाज है। मस्सों को हटाने के लिए लगातर बीस से तीस दिनों तक प्याज के रस को मस्सों में लगाएं। जब समय मिले तब प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ें। दिन में दो-तीन बार ऐसा करें। प्याज के रस से मस्सों का वायरस मर जाता है जिंसके बाद मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं।

Previous articleजिसे भाई बोला उसी ने कर दिया दस साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
Next articleकोटद्वार में क्राइम पर लगेगी लगाम- अपर पुलिस अधीक्षक